{"_id":"598745f74f1c1b69428b480f","slug":"1502037498314-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 अगस्त को दुबई में गायिका बीना बोरा देगी सांस्कृतिक प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 अगस्त को दुबई में गायिका बीना बोरा देगी सांस्कृतिक प्रस्तुति
Updated Sun, 06 Aug 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ अम्बेडर्स और हंस फाउंडेशन की पहल पर 14 अगस्त को दुबई में गढ़वाली सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें गायिका बीना बोरा प्रस्तुति देंगी।
दुबई में होने वाले सांस्कृतिक संध्या के संबंध में गायिका बीना बोरा ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति को संजोए रखने के लिए अप्रवासी उत्तराखंडियों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने सरकार से गायकों और कलाकारों को सुविधाएं देने और अच्छा प्लेटफार्म देने की मांग की है। 14 अगस्त को दुबई में होने वाले कार्यक्रम में गायक रजनीकांत सेमवाल की एलबम ‘जब आली याद मेरी’ भी रिलीज होगी। हंस फाउंडेशन के उत्तराखंड प्रभारी पदमेंद्र बिष्ट, संस्था के दीपक ध्यानी मुख्य अतिथि होंगे। बताया कि वह पारंपरिक गढ़वाली गीतों के साथ-साथ युवाओं को ध्यान में रखते हुए गीतों की रचनाएं कर रही हैं। बताया कि अब तक प्यारू मेरू उत्तराखंड, यनू लगू झुमैलू, तेरा खातिर, मायादार, हेमा जाडिन जैसे गीतों से दर्शकों ने भरपूर प्यार और सहयोग दिया है। चंबा प्रमुख आनंदी नेगी ने कहा कि गढ़वाली भाषा और संस्कृति को बचाने के लिए सामूहिक पहल की जरूरत है।