{"_id":"598745ef4f1c1b80748b4737","slug":"150203749015-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी सहमति न बनने चुनाव से होगा पदाधिकारियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी सहमति न बनने चुनाव से होगा पदाधिकारियों का चयन
Updated Sun, 06 Aug 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक में आगामी संगठन चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कहा गया कि पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे लाया जाएगा। निर्णय लिया गया कि पार्टी में गुटबाजी को दूर धकेलने के लिए इस बार आपसी सहमति पर जोर दिया जाएगा।
कांग्रेस संगठन के चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए चंबा ब्लॉक बीआरओ रमेश उनियाल और शहर बीआरओ मनोज द्विवेदी रविवार को चंबा पहुंचे। उन्होंने विकासखंड सभागार में बैठक लेते हुए चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को कई टिप्स दिए। बीआरओ की कमान संभाल रहे रमेश उनियाल ने कहा कि सबसे पहले बूथ कमेटी स्तर पर चुनाव होंगे। इसके बाद ब्लॉक और शहर के चुनाव होंगे। जिलाध्यक्ष सूरज राणा ने कहा कि चुनाव के दौरान गुटबाजी आगे चलकर पार्टी संगठन के लिए नुकसानदायक होती है। बैठक में पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र रमोला, शहर अध्यक्ष राजेश्वर बडोनी, नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम पंवार, सोबन सिंह नेगी, साहब सिंह सजवाण आदि उपस्थित रहे।