फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   बायोमीट्रिक हाजिरी न लगाने पर छात्रों ने किया हंगामा

बायोमीट्रिक हाजिरी न लगाने पर छात्रों ने किया हंगामा

Thu, 03 Aug 2017 10:30 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
बायोमीट्रिक हाजिरी न लगाने पर छात्रों ने किया हंगामा

विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में शिक्षकों के बायोमीट्रिक उपस्थिति न लगाने पर छात्रों ने बृहस्पतिवार को परिसर में हंगामा किया। एनएसयूआई के छात्रों ने परिसर निदेशक का कार्यालय बंद कराकर कुलपति का पुतला फूंका। वहीं अभाविप कार्यकर्ताओं ने भी विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
छात्रों ने आरोप लगाया कि शिक्षक अक्सर परिसर से बंक मारकर गायब हो जाते हैं। इसलिए शिक्षक बायोमीट्रिक का बहिष्कार कर रहे हैं। बाद में परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला ने छात्रों को एक सप्ताह के अंतर्गत कार्रवाई करने का लिखित आश्वासन दिया, तब जाकर छात्रों का गुस्सा शांत हुआ। शिक्षक और कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गढ़वाल विवि प्रशासन ने एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में बायोमीट्रिक मशीन लगा दी है। एक अगस्त से बायोमीट्रिक उपस्थिति लगाई जानी थी, लेकिन शिक्षकों ने यह कहकर बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज करने का बहिष्कार कर दिया कि विवि के पौड़ी और बिड़ला परिसर में यह व्यवस्था लागू होनी चाहिए। जब तक दोनों परिसर में बायोमीट्रिक से शिक्षकों की उपस्थिति नहीं लगती, तब तक वे भी रजिस्ट्रर पर ही उपस्थिति देंगे।
विज्ञापन

पुतला फूंकने वालों में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सौरभ तड़ियाल, धीरज कौशल, रविंद्र रावत, आदर्श भट्ट, अनिल रमोला आदि शामिल रहे। इसके बाद एबीवीपी ने परिसर निदेशक का घेराव कर शिक्षकों के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर अक्षत बिजल्वाण, सुशील रावत, हिमांशु थपलियाल, अंशुमान रावत शामिल रहे। परिसर निदेशक प्रो. रमोला के आश्वासन के बाद छात्र शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed