{"_id":"598355c64f1c1ba5778b4789","slug":"15017794906-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक कार्यालय लापरवाह , छात्रों और प्रधानों ने झेली फजीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक कार्यालय लापरवाह , छात्रों और प्रधानों ने झेली फजीहत
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। आपदा राहत और बचाव को लेकर ब्लॉक सभागार में छात्रों और प्रधानों को एनडीआरएफ की ओर से प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया था, लेकिन टीम के नहीं पहुंचने पर लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। बाढ़ आने पर एनडीआरएफ की टीम 29 अगस्त को गुजरात चली गई थी। आपदा प्रबंधन केंद्र की ओर से ब्लॉक कार्यालय के अधिकारियों को तीन अगस्त को होने वाला प्रशिक्षण स्थगित करने की सूचना 30 जुलाई को दे दी गई थी, लेकिन ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारियों ने यह सूचना स्कूलों और प्रधानों को नहीं दी।
एनडीआरएफ की ओर से ब्लॉक सभागार में आपदा के दौरान राहत और बचाव कार्यों को लेकर आयोजित कार्यशाला में प्रतिभाग करने के लिए 10 स्कूलों के छात्र-छात्राएं और 50 से अधिक प्रधान ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। सुबह 10 बजे से लेकर अपराह्न एक बजे तक छात्र और प्रधानगण सभागार में बैठकर एनडीआरएफ टीम के पहुंचने का इंतजार करते रहे। जब एक बजे तक कोई नहीं पहुंचा, तो प्रधानों ने कड़ी आपत्ति दर्ज की। प्रधान लक्ष्मी देवी, शशी देवी, विजय लक्ष्मी का कहना है कि जब प्रशिक्षण स्थगित हो गया था, तो ब्लॉक कार्यालय की ओर से सभी स्कूलों और प्रधानों को इसकी सूचना देनी चाहिए थी। डीएम से गैर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। एबीडीओ पुष्पा भट्ट का कहना है कि एनडीआरएफ की टीम को घनसाली से चंबा आना था, लेकिन घनसाली में सड़क बंद होने से टीम नहीं पहुंच पाई। बताया कि प्रशिक्षण कार्यशाला पूर्व में स्थगित होने की कोई भी सूचना ब्लॉक कार्यालय को प्राप्त नहीं हुई थी।
विज्ञापन