फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   लोक निर्माण विभाग की लापरवाही चार गांवों पर पड़ रही है भारी

लोक निर्माण विभाग की लापरवाही चार गांवों पर पड़ रही है भारी

Tue, 01 Aug 2017 10:42 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग की लापरवाही चार गांवों पर पड़ रही है भारी

विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। लोनिवि की उदासीनता मंजियाड़ी, तलाई, पुनगड्डु और बंधाण के ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। पिछले दो सप्ताह से पसरखेत-तिमली मोटर मार्ग गौड़ी के निकट मलबा आने से बंद पड़ा है। इससे आवाजाही ठप होने से ग्रामीणों की नगदी फसलें खेतों में सड़ रही है।

विकासखंड नरेंद्रनगर के मंजियाड़ी, तलाई, पुनगड्डु और बंधाण के ग्रामीणों को मोटर मार्ग से जोड़ने वाली पसरखेत-तिमली मोटर मार्ग पिछले दो सप्ताह से भारी बारिश के कारण बाधित हो गई थी। सड़क बंद हो जाने के कारण ग्रामीणों को जंगल के रास्ते मजबूरी में आवागमन करना पड़ रहा है। खासतौर पर बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। लंबे समय से सड़क न खुल पाने से गांव में खाद्यान्न संकट भी गहराने लगा है। सड़क बंद होने के चलते ग्रामीणों की फसलें खेतों में सड़ रही है, जिससे खेतीबाडी पर निर्भर ग्रामीणों को अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है। सड़क खोलने के लिए विभाग ने जेसीबी भेजी थी, मगर मार्ग पर मलबा और पुस्ता ढह जाने के कारण मशीनें फंसी हुई हैं। प्रधान जोत सिंह रावत, सुंदर सिंह पुंडीर का कहना है कि मोटर मार्ग पूरी तरह ध्वस्त हो जाने के कारण पैदल चलने लायक भी नहीं बचा है। अधिकांश ग्रामीण अपनी फसलों को बेचकर अपना गुजर बसर करते हैं। ऐसे में जल्द रोड न खुली तो खाद्यान्न संकट के साथ ही ग्रामीणों की खड़ी फसल भी खेतों में ही सड़ जाएगी।
विज्ञापन


सड़क खोलने के लिए भेजी गई मशीनें सड़क का पुस्ता ढह जाने के कारण बीच में ही फंसी पड़ी हुई है, जिससे दिक्कतें आई है। जल्द ही सड़क को खोल दिया जाएगा
-रतनेश सिंह, एई, लोनिवि लोनिवि नरेंद्रनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed