{"_id":"5980b1f54f1c1b0a438b4625","slug":"150160647811-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की मांग को बीईओ दफ्तर पर धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की मांग को बीईओ दफ्तर पर धरना दिया
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। जाखणीधार इंटर कालेज में शिक्षकों की मांग को लेकर अभिभावक संघ ने बीईओ कार्यालय में धरना दिया। उन्होंने कहा कि कालेज में वर्षों से रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
जाखणीधार में स्थित बीईओ दफ्तर में धरना देते हुए अभिभावकों ने कहा कि इंटर कालेज में प्रधानाचार्य सहित कई विषयों के शिक्षक नहीं है। कालेज में 19 वर्षों से हिंदी के प्रवक्ता नहीं हैं, जबकि छह वर्ष से गणित व राजनीति विज्ञान, तीन साल से भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता व एलटी में भी गणित और सहायक अध्यापक के पद वर्षों से खाली हैं। पीटीए अध्यक्ष रामदयाल रतूड़ी ने बताया कि कालेज में आयोजित तहसील दिवस में पहुंची डीएम सोनिका ने पास में ही धरने पर बैठे अभिभावकों की समस्या सुनने तक की जहमत नहीं उठाई। बाद में धरना स्थल पर पहुंची प्रमुख बेबी असवाल के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा गया। धरना देने वालों में भगवती प्रसाद रतूड़ी, गजेंद्र सेनवाल, शूरवीर सिंह पंवार, रमेश चंद्र, मोहन लाल, रमेश रतूड़ी, मंगल सिंह पंवार, शिवचरण सिंह सजवाण, आशा देवी, गणेशी देवी, सरोजनी देवी, लक्ष्मी, सुषमा, डुग्गा देवी, चंद्रमा देवी, किशोरी लाल और परशुराम आदि शामिल थे।
विज्ञापन