फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   छात्र नेताओं ने कुलपति का घेराव किया

छात्र नेताओं ने कुलपति का घेराव किया

Fri, 28 Jul 2017 10:30 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
छात्र नेताओं ने कुलपति का घेराव किया
छात्र नेताओं ने कुलपति का किया घेराव
विज्ञापन

बायोमीट्रिक सिस्टम लगाने और डीआर नियुक्त करे विवि
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा (टिहरी)। स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में बायोमीट्रिक सिस्टम लगाने, व्यावसायिक कोर्स शुरू कराने और डीआर की नियुक्ति सहित कई मांगों का निराकरण नहीं होने से गुस्साए छात्रों ने कुलपति का घेराव कर प्रदर्शन किया। गुस्साए छात्र मांगों पर कार्रवाई के आश्वासन पर माने।
शुक्रवार को क्रीड़ा परिषद की बैठक में एसआरटी परिसर बादशाहीथौल पहुंचे कुलपति प्रो. जेएल कौल को छात्रों के गुस्से का सामना करना पड़ा। छात्रों ने वर्षों पुरानी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए कुलपति का घेराव कर दिया। उन्होंने विवि की लापरवाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि परिसर में बायोमीट्रिक सिस्टम प्रणाली शुरू नहीं होने से आए दिन शिक्षक बंक मारते हैं, जिससे छात्रों की पढ़ाई चौपट हो रही है।
विज्ञापन

डिप्टी रजिस्ट्रार की नियुक्ति नहीं होने से छात्रों को श्रीनगर की दौड़ लगानी पड़ रही है। छात्र नेताओं ने व्यावसायिक कोर्स शुरू कराने और परिसर में छात्रों के स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग की है। मांगों पर वीसी ने जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। उसके बाद ही छात्रों ने उन्हें जाने दिया। घेराव करने वालों में छात्र नेता धीरज कौशल, आदर्श भट्ट, प्रदीप सकलानी, सौरभ तड़ियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed