{"_id":"597b6bd64f1c1b76338b45af","slug":"150126084120-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल केंद्रीव विवि का खेल कैलेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल केंद्रीव विवि का खेल कैलेंडर जारी
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि ने सत्र 2017-18 का खेल कैलेंडर जारी कर दिया है। स्वामी रामतीर्थ परिसर में आयोजित क्रीड़ा परिषद की बैठक में क्रीड़ाध्यक्षों और क्रीड़ा सचिवों ने लंबी चर्चा के बाद खेल मुकाबलों के लिए परिसर तय कर दिए हैं। विवि ने खेल प्रतियोगिता में 24 खेलों को शामिल किया है।
शुक्रवार को बैठक की अध्यक्षता करते हुए विवि के कुलपति प्रो. जेएल कौल ने कहा कि विवि के तीनों परिसरों में विशेष खेल शुरू किए जाएंगे। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अब खेल परिषद की बैठक तीनों परिसरों में की जाएगी। कुलपति ने खेल निदेशक को निर्देशित किया कि खेलों को बढ़ावा दिए जाने के लिए खेल परिषद की बैठक साल में तीन बार कराएं ताकि खेल गतिविधियों की समीक्षा की जा सके। क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. जेपी पचौरी ने कहा कि विवि के तीनों परिसरों में मिनी स्टेडियम बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। खेल निदेशक डा. सीपी सिंह ने बताया कि टिहरी बांध की विशालकाय झील में एसआरटी परिसर जल क्रीड़ा का आयोजन करेगा। इसके लिए विवि राज्य सरकार और टीएचडीसी के साथ एमओयू कर रही है। परिसर के क्रीड़ा विभागाध्यक्ष डा. आरबी गोदियाल ने खेल कैलेंडर की जानकारी देते हुए बताया कि बिरला कैंपस श्रीनगर में योगा, खो-खो, पुरुष बास्केटबाल प्रतियोगिता होंगी, जबकि स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में महिला और पुरुष वॉलीबाल, कबड्डी की प्रतियोगिता होंगी। पौड़ी कैंपस में क्रॉस कंट्री, महिला पुरूष बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि नॉर्थ जोन के बाद तिथि घोषित की जाएगी। इस मौके पर विवि के वित्ताधिकारी डा. पदमाकर मिश्रा, परिसर निदेशक प्रो आरसी रमोला, मुख्य नियंता डा. एचबीएस चौहान, डा. जेडीएस नेगी, डा. मुकुल पंत, डा. कुलदीप रावत, डा. उदय सिंह, राकेश कोठारी, भगत सिंह चौहान, रविंद्र नेगी आदि मौजूद थे।
परिसर के छात्र टिहरी झील का उठाएंगे लुत्फ
स्वामी रामतीर्थ परिसर के छात्रों को जल्द ही टिहरी झील में वाटर खेलों का लुत्फ उठाने का मौका मिल सकेगा। इसके लिए सरकार और टीएचडीसी से हरी झंडी मिलते ही विवि झील में जल क्रीड़ा की गतिविधियां शुरू कर देगा। छात्रों को प्रशिक्षित करने के लिए विशेषज्ञों को नियुक्त किए जाने की योजना है।