फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   तीसरे दिन भी नहीं खुला रिंगालगढ़ स्कूल का ताला

तीसरे दिन भी नहीं खुला रिंगालगढ़ स्कूल का ताला

Thu, 27 Jul 2017 10:15 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
तीसरे दिन भी नहीं खुला रिंगालगढ़ स्कूल का ताला
नैनबाग (टिहरी)। शिक्षिकाओं की मनमानी से परेशान जौनपुर ब्लॉक के अभिभावकों ने तीसरे दिन भी जूनियर हाईस्कूल रिंगालगढ़ का ताला नहीं खुलने दिया, जिससे दो शिक्षिकाओं को लौटना पड़ा। प्रधानाध्यापिका मेडिकल अवकाश पर चली गई है। डीईओ बेसिक सुदर्शन सिंह बिष्ट ने बताया कि वे शुक्रवार को स्वयं रिंगालगढ़ स्कूल पहुंचेंगे। बताया कि आंदोलनरत अभिभावकों और शिक्षिकाओं से उनकी दूरभाष पर सकारात्मक वार्ता हो चुकी है। शुक्रवार को समस्या समाधान कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल रिंगालगढ़ में कार्यरत शिक्षिकाओं के समय पर स्कूल न पहुंचने और बारी-बारी से अवकाश पर चले जाने के विरोध में अभिभावकों ने 25 जुलाई को स्कूल में ताला जड़ दिया था। स्कूल में ताला लगे होने के कारण तीन दिन से स्कूल में पठन-पाठन नहीं हो पा रहा है। बृहस्पतिवार को भी दो अध्यापिकाएं स्कूल पहुंची, लेकिन उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। अभिभावक कार्यरत शिक्षिकाओं के स्थानांतरण करने की जिद पर अड़े हुए हैं। जूनियर हाईस्कूल रिंगालगढ़ का गत वर्ष हाईस्कूल स्तर पर उच्चीकरण हो चुका है। तब से वहां हाईस्कूल और जूनियर हाईस्कूल एक ही परिसर में अलग-अलग चल रहे हैं। अभिभावक स्कूल का एकीकरण करने की मांग भी उठाते आ रहे हैं।
विज्ञापन

स्कूल में तालाबंदी होने पर सीईओ डीसी गौड़ ने डीईओ बेसिक को जांच कर बीते दिन कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। डीईओ बेसिक सुदर्शन सिंह बिष्ट ने बताया कि शिक्षिकाओं ने एबीओ को दोनों विद्यालयों के एकीकरण करने के लिए लिखित में सहमति पत्र दे दिया है। शुक्रवार को खुद विद्यालय जाकर समस्या का समाधान करूंगा। दोनों विद्यालयों को एक साथ चलाने के मामले में अभिभावकों से दूरभाष पर वार्ता हो चुकी है। वे भी सहमत हो चुके हैं। इधर, जिला पंचायत सदस्य अखिलेश उनियाल ने बताया कि बीईओ बेसिक बिष्ट से दूरभाष पर वार्ता हुई है। उन्होंने शुक्रवार को स्कूल में अभिभावकों और क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed