{"_id":"597a18874f1c1b153d8b4729","slug":"1501173978231-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल बीमा के लिए 31 जुलाई तक भरें फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल बीमा के लिए 31 जुलाई तक भरें फार्म
Updated Thu, 27 Jul 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडीसौड़ (टिहरी)। कृषि विभाग की ओर से इच्छोनी गांव में गोष्ठी आयोजित कर काश्तकारों को फसल बीमा की जानकारी दी गई। बताया गया कि सूखा पड़ने, बाढ़ आने और जंगली जानवरों से अक्सर फसल को नुकसान पहुंचता है, जिससे काश्तकारों को खासा निराशा झेलनी पड़ती है। इससे बचने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेकर नुकसान से बचा जा सकता है। विभाग ने सभी काश्तकारों से 31 जुलाई तक बीमा फार्म भरकर बैंक में जमा करने को कहा है।
थौलधार ब्लॉक के ग्राम इच्दोनी में आयोजित गोष्ठी में ब्लॉक कृषि अधिकारी वीर सिंह नेगी ने बताया कि खरीफ की फसल में धान और मंडुवा का बीमा कराया जा सकता है। इसके लिए काश्तकारों को धान के लिए 38030 रुपये प्रति हेक्टेयर की बीमित राशि का दो प्रतिशत और मंडुआ के लिए 1.25 प्रतिशत प्रीमियम की दर से भुगतान करना है। प्रतिनाली के हिसाब से देखें तो धान का 15.21 रुपये और मंडुवा का 9.50 की दर से भुगतान करना है। उन्होंने बताया कि बीमा फार्म तहसील और ब्लॉक कार्यालय से प्राप्त कर काश्तकार का जिस बैंक में खाता है, वहां फार्म के साथ अपनी खाता-खतौनी, आधार कार्ड और अपना मोबाइल नंबर के साथ 31 जुलाई तक जमा करा सकते हैं। इस मौके पर उत्तम जोशी, प्रेम सिंह राणा, रमन चौहान, साहब सिंह बिष्ट और जीत सिंह नेगी आदि मौजूद थे।