फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   टिहरी जनक्रांति के नायक शहीद श्रीदेव सुमन को दी श्रद्धांजली

टिहरी जनक्रांति के नायक शहीद श्रीदेव सुमन को दी श्रद्धांजली

Tue, 25 Jul 2017 10:42 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
टिहरी जनक्रांति के नायक शहीद श्रीदेव सुमन को दी श्रद्धांजली
नई टिहरी/चंबा। टिहरी जनक्रांति के नायक अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर जिलेभर के लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके त्याग और बलिदान को याद किया है। जिला कारागार पहुंचे लोगों ने सुमन स्मारक में बेड़ियों के दर्शन कर सुमन के बलिदान को याद किया। सुमन के पैतृक गांव जौल में भी उन्हें श्रद्धांजली दी गई।
विज्ञापन

शहीद की पुण्यतिथि पर टिहरी विधायक धन सिंह नेगी, डीएम सोनिका और पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने जिला जेल में कैदियों को फल वितरित किए। उसके बाद कारागार परिसर में स्थित शिवमंदिर के प्रांगण में पौधे रोपे। इस मौके पर एसडीएम चतर सिंह चौहान, कारागार उपाधीक्षक, उद्यान अधिकारी डा. डीके तिवारी, उदय रावत,बार एसोसिएशन के सचिव राजपाल मियां, रविंद्र सेमवाल, संदीप जोशी और निवेश बहुगुणा आदि मौजूद थे। प्रतापनगर के विधायक विजय सिंह पंवार और रोशनलाल सेमवाल ने खांड गांव में पौधरोपण किया। उधर चंबा में अमर शहीद श्रीदेव सुमन के शहीद दिवस पर उनके पैतृक गांव जौल में ग्रामीणों ने हवन-पूजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सुमन की भाभी रामकौंरी देवी, मस्तराम बडोनी, अनिल भंडारी, कुंदन लाल, उत्तम दास आदि मौजूद थे। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, जीआईसी सहित कई स्कूलों के छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली। नीड्स संस्था ने तानगला में पौधरोपण किया। कांग्रेस के प्रवक्ता शांति भट्ट, देवेंद्र नौडियाल, पदम सिंह कुमाईं, दर्शनी रावत, जगदंबा रतूड़ी ने सुमन को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के निदेशक प्रो. आरसी रमोला, प्रो. बीएस बिष्ट, प्रो. डीएस कैंतुरा, डा. जेडीएस नेगी आदि ने श्रीदेव सुमन के बलिदान को याद किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अब्दुल कय्यूम ने जिला कारागार में कानूनी ज्ञान माला का वितरण किया। जीआईसी ढ़ुंगीधार के प्रधानाचार्य के एसएस राणा ने एनएसएस के स्वयंसेवकों ने पौधरोपण किया। भाजपा के खेम सिंह चौहान, राकेश लवली, रवि कुमार आदि ने कारागार और भिलंगना प्रमुख विजय गुनसोला आदि ने सुखताल में पौधरोपण किया। नरेंद्रनगर में श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय में सीएमएस डा. मनोज बहुखंडी आदि ने सुमन को याद किया। जीजीआईसी में आयोजित विचार गोष्ठी में पालिकाध्यक्ष दुर्गा राणा, एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान, सीईओ दिनेशचंद्र गौड़, प्रधानाचार्य राजकुमारी प्रसाद ने सुमन को याद किया। घनसाली, लंबगांव, प्रतापनगर, जाखणीधार, थौलधार, नैनबाग और थत्यूड़ में भी अमर शहीद श्रीदेव सुमन को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed