{"_id":"59777a2b4f1c1b80548b4568","slug":"150100236320-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादशाहीथौल में बनेगा श्रीदेव सुमन संग्रहालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादशाहीथौल में बनेगा श्रीदेव सुमन संग्रहालय
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। अमर शहीद श्रीदेव सुमन की स्मृति को संजोए रखने के लिए श्रीदेव सुमन विवि बादशाहीथौल में सुमन संग्रहालय की स्थापना की जाएगी। आगामी शिक्षा सत्र से श्रीदेव सुमन के जीवनवृत्त को विवि प्रशासन अपने पाठ्यक्रमों में शामिल करेगा।
श्रीदेव सुमन के पुण्यतिथि पर श्रीदेव सुमन विवि में व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज में परिस्थितियां बदलती रहती हैं। समय के अनुकूल सामाजिक कुरीतियों के निराकरण का प्रयास निरंतर सभी सामाजिक प्राणियों को करना चाहिए। मुख्य अतिथि टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने विवि मुख्यालय में श्रीदेव सुमन सुमन संग्रहालय की स्थापना करने और प्रेक्षागृह निर्माण करने की घोषणा की। मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार सोमवारी लाल उनियाल ने कहा कि सुमन के कार्यों और बलिदान पर शोध न होना चिंता का विषय है। अतिविशिष्ट अतिथि पूर्व कुलपति प्रो. एमएसएम रावत ने श्रीदेव सुमन की शहादत को याद करते उनके बलिदान को जीवन में अवरित करने पर बल दिया।
अध्यक्षता विवि के कुलपति डा. यूएस रावत ने की। इस मौके पर वानिकी महाविद्यालय रानीचौंरी के डीएन प्रो. सीएम शर्मा, विद्या भारती के प्रांतीय संयोजक प्रजातंत्र गंगेले, कुलसचिव दिनेश चंद्रा, एफओ स्मृति खंडूड़ी, सहायक परीक्षा नियंत्रक डा. हेमंत बिष्ट, डॉ. बीएल आर्य, जेएस बिष्ट आदि उपस्थित रहे। संचालन सहायक कुलसचिव विमल मिश्रा ने किया। विवि परिसर में पौधरोपण भी किया गया।