फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   नवनिर्मित क्षतिग्रस्त सुमन पार्क निर्माण कार्यो की हो जांच

नवनिर्मित क्षतिग्रस्त सुमन पार्क निर्माण कार्यो की हो जांच

Mon, 24 Jul 2017 10:30 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
नवनिर्मित क्षतिग्रस्त सुमन पार्क निर्माण कार्यो की हो जांच
चंबा (टिहरी)। एक साल पहले क्षतिग्रस्त हुए नवनिर्मित श्रीदेव सुमन पार्क के निर्माण कार्यों की जांच की मांग को लेकर सोमवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने पार्क निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। क्षतिग्रस्त पार्क की जल्द मरम्मत न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग बाईपास स्थित श्रीदेव सुमन ध्वस्त पार्क स्थल पहुंचे। उन्होंने नगर पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि श्रीदेव सुमन का नवनिर्मित पार्क उद्घाटन के कुछ दिनों बाद ही ध्वस्त हो गया, जो नगर पंचायत के निर्माण कार्य पर सवालिया निशान खड़ा करता है। कहा कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने नगर पंचायत पर ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए अभी तक पार्क के दोबारा से न बन पाने को दुखद बताया। प्रदर्शनकारियों में भाजपा नेता सतबीर पुंडीर, प्रवीन रावत, अरविंद मखलोगा आदि शामिल थे। इधर, सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों ने बैठक कर पार्क निर्माण न होने पर चिंता जताई। बैठक में अजय रावत, मुन्नी रमोला, अनीता सजवाण, रेखा देवी, लक्ष्मी देवी, वीरेंद्र सेमवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed