{"_id":"597626cf4f1c1bc0168b486a","slug":"150091548618-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती कार में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती कार में लगी आग
Updated Mon, 24 Jul 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्रनगर (टिहरी)। चंबा की ओर से जा रही एक कार में चलते-चलते अचानक आग लग गई। कार में बैठे साधुओं ने किसी तरह वाहन से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंचे अग्निशमन वाहन ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल गई थी।
कार सवार स्वामी अभयानंद सरस्वती और स्वामी ईश्वरानंद सरस्वती उर्फ डाक्टर बाबा ऋषिकेश से चंबा-मसूरी रोड पर स्थित विजय मठ जा रहे थे। वे बाजार से आगे कुम्हारखेड़ा में सौकारू गदेरे के पास पहुंचे गए थे चलती कार में आग लग गई। कार सवार उक्त दोनों लोग किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल गए। आग बेकाबू होती देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी आरके सकलानी और अग्निशमन अधिकारी रोशन लाल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह राख हो गई थी। कार में रखा सामान भी पूरी तरह जल गया था। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। ब्यूरो