फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर कर रही सरकार

किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर कर रही सरकार

Sun, 23 Jul 2017 10:02 PM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर कर रही सरकार

विज्ञापन
नई टिहरी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य एवं केंद्र सरकार का पुतला फूंककर किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कर्ज में डूबे स्वाड़ी गांव के काश्तकार राजकुमार ने जहर खाकर आत्महत्या की। लेकिन चार दिन बाद भी जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों के पीड़ित परिवार के पास न जाने पर रोष व्यक्त किया।
कांग्रेसियों ने रविवार को हनुमान चौक पर राज्य और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण कर्ज में दबे उत्तराखंड के किसान भी आत्महत्या करने लगे हैं। जिले में पहले प्रतापनगर के पुजारगांव में दिनेश सेमवाल और अब चंबा के स्वाड़ी में अनुसूचित जाति के राजकुमार ने बैंक कर्ज न चुका पाने के कारण मौत को गले लगा दिया। प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने आरोप लगाया कि प्रशासन से लेकर भाजपा विधायक पीड़ित परिवार की मदद करने के बजाय घटना पर पर्दा डालने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सूरज राणा, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान, नरेंद्र चंद रमोला, सोबन सिंह नेगी, राकेश राणा, मुशर्रफ अली, देवेंद्र नौडियाल, सौरभ तडिय़ाल, मुर्तजा बेग, राजेंद्र डोभाल, आदर्श भट्ट, ज्योति डोभाल, जमीर अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


उपाध्याय ने पीड़ित परिवार को दिया मदद का भरोसा
चंबा। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय रविवार को स्वाड़ी गांव पहुंचे। बीते बुधवार को जहर खाकर आत्महत्या करने वाले काश्तकार राजकुमार के परिजनों से मिलकर उपाध्याय ने ढांढस बधाया। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया। कहा भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो सरकार को किसानों के कृषि ऋण माफ करने की दिशा में कार्रवाई करनी चाहिए। कहा केंद्र और राज्य सरकार की नाकामियों के चलते कर्ज के बोझ तले दबे किसानों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस मौके पर ग्राम प्रधान घनानंद सुयाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज राणा, प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, साहब सिंह सजवाण, दर्मियान सिंह सजवाण, महादेव मैठाणी, राकेश राणा व पकंज रतूड़ी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed