{"_id":"5974cfb34f1c1bf8138b4660","slug":"150082764813-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या के मामले में सरकार को बदनाम न करें विपक्ष:नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या के मामले में सरकार को बदनाम न करें विपक्ष:नेगी
Updated Sun, 23 Jul 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने स्वाड़ी के राजकुमार की आत्महत्या के मामले में विपक्ष पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए कांग्रेसी बार-बार पीड़ित परिवार से मिलने जाकर आत्महत्या को कर्ज से जोड़कर सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रही है।
पत्रकार वार्ता में विधायक नेगी बताया कि वह बीती शाम को स्वाड़ी में मृतक राजकुमार के परिजनों से मिले हैं, और घटना के संबंध में जानकारी ली है। बताया कि पीड़ित परिवार के आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। साथ ही बीपीएल कार्ड तक उनके पास नहीं है। राजकुमार के कर्ज के कारण आत्महत्या का कोई भी प्रमाण अभी तक नहीं मिले हैं। जिन बैंकों से मृतक राजकुमार ने ऋण लिया था, उन्होंने ऋण चुकाने को न तो नोटिस दिया और न ही मृतक के घर गए। ऐसे में आत्महत्या को बैंक ऋण से जोड़ना गलत है। कहा कि आत्महत्या के कारणों को तलाशने को अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर विनोद रतूड़ी, देवेंद्र बेलवाल, विक्रम कठैत, रतन सिंह पंवार, विजय कठैत, सुंदर सिंह रावत, सीपी चंद, अजय रावत, रतनमणी थपलियाल, चंद्रवीर नेगी, संतोष नेगी, गजेंद्र तोपवाल, विमल पैन्यूली, गोपीराम चमोली आदि मौजूद थे।