{"_id":"596b98fc4f1c1b2f088b4686","slug":"15002238072-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड में प्रवेश को करना होगा लंबा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड में प्रवेश को करना होगा लंबा इंतजार
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। श्रीदेव सुमन विवि की बीएड प्रवेश परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों को कालेज में प्रवेश पाने के लिए लंबा इंतजार करना होगा। विवि प्रशासन ने भले ही छह जुलाई को बीएड का प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित कर वाहवाही लूटी है, लेकिन प्रवेश के लिए काउंसिलिंग की तिथि घोषित करने में विवि पिछड़ गया है। विवि प्रशासन बीएड मेें सिर्फ स्टेट कोटे की सीटों पर प्रवेश करेगा। मैनेजमेंट कोटे की सीटों पर संबद्ध कालेज स्वयं अभ्यर्थियों को दिखाला देंगे।
सत्र 2017-19 में बीएड में प्रवेश के लिए श्रीदेव सुमन विवि ने 27 जून को बीएड की प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी। सात दिन के अंतर्गत छह जुलाई को बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर विवि ने खूब वाहवाही लूटी। विवि के अधिकारी तर्क दे रहे थे कि अन्य कोई भी विवि बीएड का प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित नहीं कर पाया। इस वर्ष श्रीदेव सुमन विवि की बीएड की प्रवेश परीक्षा में 1147 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 567 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। लेकिन प्रवेश परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों को विवि से संबद्ध 27 बीएड कालेजों में प्रवेश पाने के लिए लंबा इंतजार करना होगा। क्योंकि विवि प्रशासन इन दिनों स्ववित्त पोषित बीएड कालेजों की संबद्धता की पत्रावलियां जांचने में जुटा हुआ है। जांच की यह प्रक्रिया एक माह तक चलने की उम्मीद है।
विवि के सहायक कुलसचिव विमल मिश्रा का कहना है कि संबद्ध कालेजों की जांच के बाद ही काउंसिलिंग की तिथि घोषित की जाएगी। मैनेजमेंट कोटे की सीटों पर निजी बीएड कालेज स्वयं छात्रों को प्रवेश देंगे। स्ववित्त पोषित कालेज विवि की मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रवेश देंगे या स्वयं अभ्यर्थियों की प्रवेश परीक्षा आयोजित करेंगे। यह निजी बीएड कॉलेज संचालकों पर निर्भर है।