फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   150 families of Chani village yearning for water

Tehri News: चानी गांव के 150 परिवारों पर भारी पड़ रही जल निगम की लापरवाही

Sat, 03 Dec 2022 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
150 families of Chani village yearning for water
चानी गांव के 150 परिवारों पर जल निगम की लापरवाही भारी पड़ रही है। पिछले चार साल से श्रीगढ़ पेयजल योजना का निर्माण अधर में लटका हुआ है। लंबे इंतजार के बाद टैंक निर्माण और पाइप लाइन तो बिछा दी गई है लेकिन पूरे गांव में पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई। गांव के लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था जुटाने की हो रही है। ग्रामीणों ने मानकों के अनुरूप पेयजल लाइन निर्माण न होने का आरोप लगाते हुए डीएम से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

भिलंगना ब्लॉक के चानी गांव के लिए 2019 में श्रीगढ़ पेयजल योजना की मंजूरी थी। योजना निर्माण के लिए सरकार ने 82 लाख 78 हजार की मंजूरी दी थी। अप्रैल 2020 में पेयजल योजना निर्माण पूरा कर गांव में पानी की आपूर्ति करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन दो साल बाद भी जल निगम योजना निर्माण पूरा करने में नाकाम रहा है। गांव में पानी की आपूर्ति नहीं होने पर ग्रामीणों को आधा किमी दूर प्राकृतिक स्रोत से पानी ढोने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बीते दिन ग्राम प्रधान राजेश्वरी देवी की अध्यक्षता मेें आयोजित ग्राम पंचायत की बैठक में पेयजल की आपूर्ति नहीं होने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। बैठक में ग्रामीणों ने मानकों के अनुरूप पेयजल योजना का निर्माण नहीं होने का आरोप लगाते हुए डीएम से योजना की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। पूर्व प्रधान किशन सिंह रावत, बीडीसी सदस्य प्रदीप जोशी ने बताया कि सात-आठ माह पहले टैंक निर्माण तो कर दिया गया लेकिन टैंक जगह-जगह से लीकेज हो रहा है। टैंक से आगे गांव के लिए पाइप लाइन भी बिछा दी गई है लेकिन पाइप लाइन को अंडर ग्राउंड नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चानी गांव के लिए श्रीगढ़ पेयजल योजना अभी निर्माणाधीन है। निर्माण के दौरान स्कूल के समीप पाइप लाइन टूट गई थी। जिससे कुछ दिन पानी की आपूर्ति बाधित रही। योजना पर कई कार्य होने अवशेष हैं। पाइप लाइन को अंडर ग्राउंड करने के लिए सीसी कार्य किया जाना है। तीन-चार माह में कार्य पूरा कर लिया जाएगा जिसके बाद पानी की गांव में कोई दिक्कत नहीं होगी। - योगेश जंगपांगी, सहायक अभियंता, जल निगम घनसाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed