फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   15 shopkeepers challan for keeping polythene

चंबा और लंबगांव में दुकानों से बरामद की पॉलिथीन

Sun, 03 Jul 2022 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
15 shopkeepers challan for keeping polythene
सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत नगर पालिका चंबा और नगर पंचायत लंबगांव की ओर से बाजार में रविवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। 15 दुकानों से पॉलिथीन बरामद कर 45 सौ जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन

चंबा के ईओ शिव कुमार चौहान ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान 12 दुकानों से पॉलिथीन बरामद कर संबंधित दुकानदारों का चालान काटकर 39 सौ जुर्माना वसूला गया। व्यापारियों, ठेली, फड़ लगाने वालों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की गई। चेकिंग अभियान में ओम प्रकाश तिवारी, राजवीर सिंह पंवार, गब्बर बिष्ट, पवन सेमवाल, अनुज सजवाण, इंद्रेश कोठारी शामिल रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर, लंबगांव बाजार में भी नगर पंचायत के ईओ गुरुदीप लाल आर्य के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम ने तीन दुकानों से पॉलिथीन बरामद की। तीनों दुकानदारों का चालान काटकर छह सौ अर्थदंड वसूल किया गया। अभियान को सफल बनाने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग अभियान में राजबीर रांगड़, पवन सिंह, संजय रावत, जीएल शाह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed