फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   105 officials-employees get absent in offices

105 अधिकारी-कर्मचारी मिले दफ्तरों में गैरहाजिर

Sun, 14 May 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/ अमर उजाला टिहरी Updated Sun, 14 May 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन

जिलाधिकारी सोनिका ने 12 मई को जिला मुख्यालय समेत तहसीलों में औचक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले 105 अधिकारी-कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेगा। फिर से अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन

     
12 मई को डीएम, सीडीओ, एडीएम ने जिला मुख्यालय समेत तहसीलों में संबंधित एसडीएम ने औचक निरीक्षण किया था, जिसमें जिला मुख्यालय में 49,  नरेंद्रनगर में 34, कीर्तिनगर में 10, तहसील गजा में छह, नैनबाग में पांच और कंडीसौड में एक कर्मचारी बिना कारण के अनुपस्थित मिले थे।
विज्ञापन


डीएम सोनिका ने कहा कि आकस्मिक निरीक्षण समय पर किया जाता रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारी-कर्मचारी समय से अपने कार्यालयों में पहुंचे और जन समस्याओं के निराकरण का हर संभव प्रयास करें। उन्होंने उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र की तहसील, ब्लाक स्तर कार्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed