फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   10 crore will improve the health of five roads of Narendranagar

दस करोड़ से सुधरेगी नरेंद्रनगर की पांच सड़कों की सेहत

Wed, 04 Aug 2021 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
10 crore will improve the health of five roads of Narendranagar
प्रदेश सरकार ने नरेंद्रनगर ब्लॉक के अटाली तल्ली-मल्ली, खांकर- सुनारकोट, कोट बैंड- टिपली, वीडोन- थान और गंगासार गांव की बदहाल सड़कों की सेहत सुधारने के लिए हरी झंडी दे दी है। 10 करोड़ की लागत से सड़कों पर डामरीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लॉक के अटाली तल्ली-मल्ली, खांकर- सुनारकोट, कोट बैंड- टिपली, वीडोन- थान और गंगासार गांव सड़क का निर्माण चार-पांच साल पहले हो चुका था, लेकिन डामरीकरण न होने के कारण सड़कें खस्ताहाल बनी हुई थी। स्थानीय लोग लंबे समय से विभिन्न मंचों के माध्यम से सड़क डामरीकरण और मरम्मत कार्य करने की मांग कर रहे थे। स्थानीय विधायक व कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने लोगों को सड़क डामरीकरण करने का आश्वासन दिया था। प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अटाली तल्ली-मल्ली, खांकर- सुनारकोट, कोट बैंड- टिपली, वीडोन- थान और गंगासार गांव सड़क डामरीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी ने एक साथ क्षेत्र की पांच सड़कों के डामरीकरण के लिए बजट स्वीकृत करने पर कृषि मंत्री का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed