{"_id":"d489839c4c29e8a4ad2979cde7a445fe","slug":"tape-applied-to-goat-s-udder-and-then-sold","type":"story","status":"publish","title_hn":"OMG: 'बकरा' बनाने के लिए बकरी का किया ये हाल!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
OMG: 'बकरा' बनाने के लिए बकरी का किया ये हाल!
अमर उजाला, मंगलौर
Updated Mon, 14 Oct 2013 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद उल जुहा पर कुर्बानी के लिए बकरों की जबरदस्त मांग है। जिसे देखते हुए बकरों की कीमतें आसमान छू रही हैं। हालात यह है कि 15 से 70 हजार रुपये तक के बकरे बाजार में बिक रहे हैं।
विज्ञापन
बुधवार को ईद उल जुहा का त्योहार है। त्योहार पर कुर्बानी की रस्म होती है। इसके लिए इन दिनों बकरों की जबरदस्त बिक्री हो रही है।
पढें, 'मोदी के करिश्मे से जीतेंगे पांचों लोकसभा सीट'
विज्ञापन
बकरों की तो मुंह मांगी कीमत
बकरों की अधिक से अधिक कीमत मिल सके, इसलिए उन्हें मेहंदी आदि लगाकर सजाया जा रहा है। अच्छे बकरों की तो मुंह मांगी कीमत मिल रही है।
बाजार में हल्के से हल्का बकरा भी 15 हजार रुपये से अधिक का बिक रहा है। जबकि देखने में अच्छा दिखने वाले बकरे की कीमत 70 हजार रुपये तक है। बकरों की इतनी अधिक कीमत होने के बाद भी लोग बेहद उत्साह के साथ उन्हें खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
पढें, सर्वे का 'मकड़जाल' या फिर होगा मोदी का कमाल
बकरा बता, बेच दी बकरी
बकरा बेचने के नाम पर एक ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीरगढ़ी निवासी एक व्यक्ति रविवार देर शाम को लंढौरा रोड पर लगे मेले से 15 हजार रुपये का बकरा खरीदकर लाया था। लेकिन जब वह उसे लेकर पहुंचा तो पता चला कि वह बकरा नहीं बल्कि बकरी है।
पढें, 'कोई कहीं चढ़े, मोदी तो चढ़ गए जी पहाड़'
ठग ने बकरी के थन टेप से इस तरह चिपकाए थे, कि अंधेरे में यह पता नहीं चल पाया कि वह बकरी है। पीड़ित तुरंत ही पशु मेला पहुंचा, लेकिन तब तक ठग फरार हो चुका था।