फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   State Teachers Association said that the minister should talk about quality education

राजकीय शिक्षक संघ: ड्रेस नहीं, क्वालिटी एजुकेशन की बात करें मंत्री

Fri, 24 Nov 2017 11:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 24 Nov 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
State Teachers Association said that the minister should talk about quality education

शिक्षकों की यूनिफॉर्म कोई मुद्दा नहीं है। इसके बजाय शिक्षा मंत्री को शिक्षा की गुणवत्ता पर बात करनी चाहिए।

विज्ञापन


यह बात राजकीय शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कही है। उन्होंने कहा कि यूनिफॉर्म के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री की नाराजगी का कोई औचित्य नहीं है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी ने कहा कि शिक्षकों के लिए ट्रांसफर एक्ट लाना उनकी शीर्ष प्राथमिकता है।

ट्रांसफर एक्ट नहीं होने के चलते शिक्षकों को कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। विशेषकर पहाड़ पर वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नियमावली की आड़ में चल रही मनमानी पर रोक लगाने के लिए एक्ट बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री बार-बार शिक्षकों की ड्रेस को मुद्दा बना रहे हैं। मंत्री को इसके बजाय शिक्षा की गुणवत्ता के लिए प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि जिसकी बात मंत्री कर रहे हैं, दरअसल वह ड्रेस नहीं बल्कि यूनिफॉर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, महामंत्री डा. सोहन सिंह माझिला ने कहा कि ट्रांसफर एक्ट, एसीपी, एलटी का 5400 ग्रेड पे, एलटी का मंडल कैडर समाप्त करना, बेसिक से समायोजित शिक्षकों को पूर्व सेवा का लाभ दिलाते हुए चयन प्रोन्नत वेतनमान दिलाना, शिक्षा की गुणवत्ता के लिए एकेडमिक सेल गठित करना उनकी प्राथमिकता में है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed