फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   show the face of mp

पीएम को जनता का पत्र: सांसद का मुंह तो दिखा दो, कैसे दिखते हैं!

Fri, 23 Aug 2013 01:10 AM IST
जीवन दानू
जीवन दानू Updated Fri, 23 Aug 2013 01:10 AM IST
विज्ञापन
show the face of mp

आजादी के 66 साल बीतने के बाद भी अपने पहाड़ में गाहे बगाहे सुनाई देता है कि फलां इलाके में सांसद, विधायक के दर्शन ग्रामीणों को नसीब नहीं हुए हैं।

विज्ञापन


जब कोई सांसद, विधायक इन इलाकों में पहुंचता है तो वह अखबारों की सुर्खियां बन जाता है।

उत्तराखंड में भैंसकोट के ग्रामीणों ने सांसद प्रदीप टम्टा की मुंह दिखाई के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

यह निश्चित रूप से देश का दुर्भाग्य कहा जाएगा कि सदियों से लोग अपना प्रतिनिधि संसद में भेज रहे हैं। जनता से मिले आशीर्वाद के चलते ही वे देश का नीति नियंता बनते हैं। उनका रहन-सहन ही नहीं बदलता बल्कि लाइफ बन जाती है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ में नाचनी का भैंसकोट इलाका एक ऐसा ही क्षेत्र है, जो 21वीं सदी में अठारहवीं सदी से खराब हालात में है।

ग्रामीण विकास संघर्ष समिति भैंसकोट के अध्यक्ष केएस राठौर ने ग्रामीणों की ओर से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि इलाके के चामी भैंसकोट, मल्ला भैंसकोट, बासानी, गटघोरगाड़ी, बाथीगूंठ, तल्ला भैंसकोट, कोट्यूड़ा और बारातोली की 15 हजार आबादी को यातायात सुविधा देने के लिए सरकार ने राज्य बनने के बाद एक कच्चा हल्का वाहन मार्ग बनाया। पांच किमी लंबा यह मार्ग साल में बमुश्किल दो-तीन महीने खुला रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएमजीएसवाई से सड़क स्वीकृत है, पर काम शुरू नहीं हुआ है। भैंसकोट क्षेत्र नाचनी से अधिक दूर भी नहीं है। सड़क मार्ग से 7 से 12 किमी के दायरे में गांव है पर इन गांवों के लोगों को आज तक अपने सांसद के दर्शन नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed