फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   sachin tendulkar reached masuri

थकान मिटाने ‘पहाड़ों की रानी’ पहुंचे सचिन

Mon, 24 Dec 2012 01:40 AM IST
मसूरी/डोईवाला/ब्यूरो
मसूरी/डोईवाला/ब्यूरो Updated Mon, 24 Dec 2012 01:40 AM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar reached masuri

वनडे क्रिकेट से सन्यास की घोषणा के बाद क्रिकेट के बेताज बादशाह सचिन तेंदुलकर अपनी थकान दूर करने रविवार को मसूरी पहुंचे। नजदीकी सूत्रों के अनुसार वह यहां तकरीबन 10 दिन रहेंगे और नए साल का स्वागत परिवार और दोस्तों के साथ करेंगे। सचिन ने मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी।

विज्ञापन


सचिन के आने की सूचना पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में मास्टर ब्लास्टर के प्रशंसक जुट गए थे। वह करीब सवा दो बजे पत्नी अंजलि, पुत्र अर्जुन और पुत्री सारा के साथ जेट एयरवेज की फ्लाइट से एयरपोर्ट पर उतरे। वह एयरपोर्ट के वीआईपी रूम में आधा रुकने के बाद मसूरी के लिए निकल गए। इस दौरान उन्होंने मीडिया या प्रशंसकों से कोई बात नहीं की।
विज्ञापन


शाम करीब सवा पांच बजे सचिन पांच वाहनों के काफिले के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच अपने करीबी मित्र और उद्योगपति संजय नारंग के लाल टिब्बा स्थित रुकबी होटल पहुंचे। पौन घंटा होटल में बिताने के वह कुछ ही दूरी पर स्थित संजय नारंग के आवास बोथवेल बैंक पहुंचे। सचिन इससे पहले भी दिसंबर 2008 और 2010 में क्रिसमस मनाने यहां आए थे। वह पहली बार यहां नए साल का जश्न भी मनाएंगे। इस दौरान उनके कई मित्र यहां होंगे। सचिन के आने की सूचना पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम में फंसी सचिन की कार
जौलीग्रांट एयरपोर्ट से मसूरी पहुंचने में सचिन को करीब पौने तीन घंटे लग गए। उनकी कार पिक्चर पैलेस और लंढौर बाजार के बीच जाम में फंस गई। रविवार के कारण सैलानियों की संख्या काफी अधिक थी, इसलिए काफी कोशिश के बाद भी रास्ता क्लियर नहीं कराया जा सका। आखिरकार उन्हें सुरक्षा की दृष्टि से टिहरी बाईपास से बाटा घाट होते हुए लाल टिब्बा लाया गया।

सचिन तीसरी बार मसूरी आए हैं जबकि उनकी पत्नी डॉ. अंजलि पांचवी बार यहां आई हैं। मसूरी में जाम के कारण ही सचिन को जौलीग्रांट में भी करीब आधा घंटा वेटिंग रूम में इंतजार करना पड़ा। दरअसल उन्हें लेने के लिए वाहन मसूरी से ही एयरपोर्ट भेजे गए थे लेकिन जगह-जगह जाम के कारण वाहन फ्लाइट आने के बाद एयरपोर्ट पहुंच सके। इसके बाद ही वह मसूरी के लिए रवाना हो सके।

सचिन को देखने लाल टिब्बा उमड़े सैलानी
सचिन तेंदुलकर के मसूरी पहुंचने की खबर लगते ही सैलानी भी उनके दीदार को लाल टिब्बा पहुंच गए। लैंड क्रूजर कार की फ्रंट सीट पर बैठे सचिन ने गहरे नीले रंग की जींस, मल्टी कलर स्वेटर और रेड कलर की जैकेट पहनी थी। सचिन के होटल के गेट पर पहुंचने पर पर्यटकों ने उनका अभिवादन किया।

हालांकि सचिन ने उतनी गर्मजोशी से उनके अभिवादन का जवाब नहीं दिया और चुपचाप चले गए। गेट पर काफी अधिक भीड़ होने के कारण पुलिस को उन्हें हटाने को सख्ती करनी पड़ी। रुकबी में नाश्ता करने के बाद सचिन सपरिवार संजय नारंग की कोठी बोथवेल बैंक पहुंचे।

वहां भी गेट पर मीडियाकर्मियों और सैलानियों को देखकर संजय नारंग निजी सुरक्षाकर्मियों और वहां तैनात पुलिस के जवानों पर नाराज हो गए। हालांकि इस दौरान सचिन खामोश रहे और अंदर चले गए।


प्रिया दत्त के आने की भी चर्चा
सचिन तेंदुलकर के साथ उनके कुछ परिचितों और दोस्तों के भी मसूरी आने की चर्चा है। सचिन के काफिले में चार कारे थीं। बताया जा रहा है कि आने वालों में सांसद प्रिया दत्त भी शामिल हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है नए साल का जश्न मनाने के लिए सचिन के साथ आए लोगों में उनके और संजय नारंग के कुछ कॉमन मित्र भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed