{"_id":"56eec6bd4f1c1bf425f14f1d","slug":"youth-work-in-the-youth-division-arkhund-first-exhibition","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा कृति प्रदर्शनी में युवा मंडल अरखुंड प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा कृति प्रदर्शनी में युवा मंडल अरखुंड प्रथम
ब्यूरो/अमर उजाला,रुद्रप्रयाग
Updated Sun, 20 Mar 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित युवा कृति एवं सम्मेलन में युवाओं ने राष्ट्र व समाज निर्माण में संगठित होकर अपनी जिम्मेदारी का निवर्हन करने का संकल्प लिया। इस मौके पर युवा कृति प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें युवा मंडल अरखुंड प्रथम, अमसारी द्वितीय व डमार तृतीय रहा।
जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष राकेश नौटियाल ने किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ के पानी व जवानी को रोकने के लिए जरूरी है कि दूरस्थ गांवों में ढांचागत सुविधाओं का विस्तार हो और मानव संसाधनों पर केंद्रित योजनाओं का निर्माण हो। इसके लिए युवाओं को भी जागरूक होना होगा। स्वरोजगार से जुड़कर युवा बेहतर राष्ट्र व समाज निर्माण में सहयोग दे सकते हैं। उन्होंने युवाओं से ईको टूरिज्म के क्षेत्र में स्वरोजगार अपनाने की सलाह दी। कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल के अवकाश प्राप्त उप महानिरीक्षक केसी डोभाल, कार्यक्रम संयोजक डा. योगेश धस्माना, साहित्यकार ओपी सेमवाल व जगदंबा चमोला ने भी विचार रखे।
कार्यक्रम में युवा मंडल अमसारी, दरमोला, चोपड़ा, भीरी व पौड़ी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन विनोद कप्रवान व अंजना बिष्ट ने किया। इस मौके पर संतोष, निर्मला, राजपाल, संजय लाल, कमलेश, संजू, सुदीप, विपिन, नीलम, मेहरुनिशा, प्रियंका आदि उपस्थित थे।