फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Workers thronged the resistance meeting at Ambedkar Park

अंबेडकर पार्क में प्रतिरोध सभा में गरजे श्रमिक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Workers thronged the resistance meeting at Ambedkar Park
रुद्रपुर में आंबेडकर पार्क में हुई प्रतिरोध सभा को संबोधित करते श्रमिक नेता। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। गुजरात अंबुजा, शिरडी और बजाज मोटर्स कर्मकार यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आंबेडकर पार्क में प्रतिरोध सभा का आयोजन किया गया। सभी ने एक स्वर में सितारगंज में श्रमिकों और परिजनों पर की गई पुलिस की कार्रवाई की निंदा करते हुए संवैधानिक अधिकार छीनने का आरोप लगाया। उन्होंने श्रमिकों के बढ़ते उत्पीड़न की घटनाओं पर गहरी चिंता भी जताई।
विज्ञापन

गुजरात अंबुजा कर्मकार यूनियन अध्यक्ष कैलाश पांडेय ने कहा कि वर्ष 2017 से मांगपत्र पर फैक्टरी प्रबंधन की ओर से कोई सकारात्मक रुख नहीं अपनाने के चलते मामला लेबर कोर्ट में चल रहा है। पुलिस प्रशासन ने प्रबंधन के इशारे पर श्रमिकों, महिलाओं और बच्चों सहित 180 लोगों पर विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

बजाज कर्मकार यूनियन के अध्यक्ष चंदन मेवाड़ी ने कहा कि यूनियन बनाने पर प्रबंधन ने उत्पीड़न की कार्रवाई की है और मजदूर नेताओं के निलंबन किए हैं। श्रमिकों के मांगपत्र और कार्यबहाली को लेकर संघर्ष किया जाएगा। इंकलाबी मजदूर केंद्र के दिनेश चंद और इंटरार्क मजदूर संगठन के अध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा कि मजदूरों को हक के लिए संघर्ष करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तय हुआ कि नौ फरवरी को सितारगंज सिडकुल में आक्रोश रैली की जाएगी। अगर समस्या हल नहीं हुई तो श्रम भवन में हल्ला बोल के बाद कलेक्टर का घेराव होगा। वहां वोल्टास, ऑटो लाइन, भगवती, नेस्ले, ऐरा सहित विभिन्न मजदूर संगठनों के प्रतिनिधि राकेश यादव, मनोज जोशी, नवीन कापड़ी, आनंद सिंह, महेंद्र यादव, जयपाल सिंह, मिथलेश कुमार, निरंजन लाला, रामजीत सिंह, हरीश सतवाल, दीपक सनवाल, चंदन सिंह सहित कई श्रमिक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed