{"_id":"6100376c8ebc3e584a6cf647","slug":"workers-should-get-involved-in-the-preparations-for-the-elections-maharaj-rudrapryag-news-drn385739540","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता : महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता : महाराज
विज्ञापन
गुप्तकाशी में भाजपा मंडल की बैठक में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को प्रतीक चिन्ह भेंट ?
- फोटो : RUDRAPRYAG
जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को आगामी विस चुनाव तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने केदारघाटी के त्रियुगीनारायण गांव के ग्रामीणों से आंदोलन समाप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अस्पताल की मांग को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर है।
श्रीबाबा केदार बालक छात्रावास में आयोजित मंडल कार्यसमिति में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जनहित में बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, जल जीवन मिशन, पीएम मोदी हेल्थ कार्ड योजना के बारे में जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इससे लोगों को लाभान्वित करें। पर्यटन मंत्री ने बैठक में सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी विस चुनाव की तैयारियों में जुटने को भी कहा। उन्होंने कहा कि त्रियुगीनारायण में प्राइमरी हेल्थ सेंटर की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे ग्रामीणों के प्रति सरकार गंभीर है। उन्होेंने इस बारे में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वार्ता कर ली है। मामले में शासन स्तर पर जल्द ही उचित कार्रवाई पूरी कर दी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से आंदोलन खत्म करने की अपील भी की।
प्रभारी मंत्री ने बताया कि प्रसाद योजना में पर्यटन विभाग की ओर से अगस्त्यमुनि, तिलवाड़ा और रुद्रप्रयाग में नगर पंचायत की भूमि पर बनी कार पार्किंग व गुप्तकाशी व सीतापुर में जिला पंचायत की भूमि पर बनी कार पार्किंग के संचालन के बारे में जानकारी मांगी गई है। बैठक में जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, मंडल अध्यक्ष विनोद देवशाली, दीपराज बंगारी, चंडी प्रसाद भट्ट, शैलारानी रावत, वेद प्रकाश सेमवाल, दिनेश बगवाड़ी, श्रीनिवास पोस्ती, ब्लॉक प्रमुख श्वेता पांडेय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुंवरी बर्तवाल, सत्येंद्र बर्तवाल आदि मौजूद थे।