फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Workers protested

जनरल-ओबीसी कर्मचारी कार्य करता मिला तो करेंगे मुंह काला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Workers protested
रुद्रपुर एआरटीओ कार्यालय के समीप नारेबाजी करते कर्मचारी। - फोटो : RUDRAPUR
पदोन्नति में आरक्षण पर रोक का शासनादेश जारी न होने से आक्रोशित जनरल-ओबीसी के कर्मचारियों ने मांग पूरी नहीं होने पर होली नहीं मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यदि हड़ताल के बावजूद कोई जनरल-ओबीसी कर्मचारी दफ्तर में काम करता मिला तो उसके मुंह पर कालिख पोती जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उत्तराखंड जनरल-ओबीसी इंपलाइज यूनियन की ओर से गठित सचल दस्ते ने कई सरकारी कार्यालयों में छापा मारा। इस दौरान जनरल-ओबीसी के कर्मचारी कुछ कार्यालयों में काम करते मिले थे। सचल दस्ता दल ने कर्मचारियों को चेतावनी दी कि आज के बाद जो भी कर्मचारी दफ्तर में काम करता मिलेगा तो उसका मुंह काला कर वीडियो प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन

इधर, एआरटीओ कार्यालय के पास चौथे दिन धरना-प्रदर्शन में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। वक्ताओं ने कहा कि नो वर्क नो पे का नियम सरकार पर भी लागू होना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी सरकार ने पदोन्नति में आरक्षण के आदेश पर रोक का शासनादेश जारी नहीं किया है। बृहस्पतिवार को धरने में विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों के साथ ही रेशम विभाग ने भी सहभागिता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां एसोसिएशन के जिला महासचिव दीप जोशी, मोहन राठौर, प्रकाश भाकुनी, देवप्रकाश चक्रवर्ती, बीएन बेलवाल, गीता जोशी, ममता बिष्ट, हेमा बिष्ट, उमा रजवार, प्रीति चोपड़ा, मुन्नी सनवाल, आशा पांडेय, पुष्पा जोशी, मोहिनी बिष्ट, बबली, लखविंदर कौर, हेमंत बिष्ट, मनमोहन बिष्ट, नीलम नाथ आदि थे।

कार्यालय में काम करते मिले कर्मचारी
रुद्रपुर। जनरल-ओबीसी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर कोषागार कार्यालय के कर्मचारियों पर नहीं पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को कार्यालय में सभी कर्मचारी काम करते मिले। एक कर्मचारी ने कहा कि जनरल वर्ग में शामिल होने के बाद भी हम हड़ताल में शामिल नहीं हो रहे हैं। कार्यालय में सभी कामों को निपटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed