फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Work on the highway are not permanent Gaurikund

गौरीकुंड हाईव पर नहीं हो रहे स्थायी कार्य

Sat, 16 Apr 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग Updated Sat, 16 Apr 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
Work on the highway are not permanent Gaurikund
गौरीकुंड हाईवे - फोटो : amarujala

 9 मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा को लेकर रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रहे सुधार कार्य खानापूर्ति हो रहे हैं। राजमार्ग पर निकास नाली मलबे से पटी है।  सफाई के बजाय सिर्फ पैच भरने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन


76 किमी लंबे रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग अगस्त्यमुनि के बाद से कई स्थानों पर बदहाल है। कुंड के समीप एनएच द्वारा धूल भरी सड़क पर ही पैच भरने का काम हो रहा है। यहां पर सड़क धंसी हुई है। सेमी में वायरक्रेट की मदद से भू-धंसाव को रोकने का इंतजाम हो रहा है।
विज्ञापन


यहां पर उखड़-खाबड़ मार्ग को मिट्टी भरकर समतल करने का प्रयास किया जा रहा है। बीते एक वर्ष में यहां पर सड़क पांच मीटर नीचे धंस चुकी है। इन दिनों यहां पर धूल का गुबार उड़ रहा है। बावजूद स्थायी मरम्मत अब तक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर में धंसाव जोन में सड़क बदहाल है। सबसे बुरी स्थिति खाट गांव के नीचे भूस्खलन जोन की है। यहां पर सड़क की स्थिति दयनीय है कि हल्की सी चूक भारी पड़ सकती है। सड़क को बनाने के लिए एनएच द्वारा ऊपरी तरफ कटिंग की जा रही है, लेकिन हालात दयनीय हैं। यहां पर गांव के प्राइमरी स्कूल व पंचायत भवन को भी खतरा बना है।

अधिवक्ता विजयपाल सिंह रावत और भाजपा नेता दिनेश बगवाड़ीे का कहना है कि आपदा के बाद से राजमार्ग सुधार के नाम पर सिर्फ धन की बर्बादी हो रही है। बीते दो वर्षों में कई डेंजर जोन सक्रिय हो गए हैं। लेकिन स्थायी ट्रीटमेंट नहीं हो रहा है।


यात्रा तैयारियों के तहत राजमार्ग पर पैच भरने का काम हो रहा है। स्थायी ट्रीटमेंट की कार्रवाई चरणबद्ध तरीके से होनी है, जिसकी डीपीआर तैयार हो चुकी हैं। - प्रवीन कुमार, ईई एनएन निर्माण खंड रुद्रप्रयाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed