{"_id":"6af2f9b0daa6719ed107434d","slug":"women-in-self-help-groups-will-receive-an-incentive-amount-in-two-installments-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-122090-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को दो किस्तों में मिलेगी प्रोत्साहन राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को दो किस्तों में मिलेगी प्रोत्साहन राशि
Tue, 10 Nov 2026 04:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 10 Nov 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो -- --
विधायक भरत सिंह चौधरी ने सीएम की घोषणाओं की जानकारी दी
कहा-आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और भोजन माताओं का एक दिसंबर से बढ़ेगा मानदेय
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। राज्य स्थापना दिवस पर सरकार की ओर से की गई घोषणाओं को लेकर कैबिनेट मंत्री एवं रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और भोजन माताओं के लिए की गई घोषणाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को दो किस्तों में प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। लखपति दीदी योजना से लाभान्वित हो चुकी महिलाओं के साथ ही भविष्य में इस योजना से जुड़ने वाली महिलाओं को भी इसका लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 75 हजार स्वयं सहायता समूहों से साढ़े पांच लाख महिलाएं जुड़ी हैं। रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में करीब सात हजार महिलाओं को इस घोषणा का लाभ मिलेगा। पहली किस्त चुनाव से पहले उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा जबकि दूसरी किस्त भी जल्द जारी कराने का प्रयास रहेगा। उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और भोजन माताओं के मानदेय में भी वृद्धि की गई है। बढ़ा हुआ मानदेय एक दिसंबर 2026 से लागू होगा। उन्होंने प्रेसवार्ता में विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया और आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास जारी रखने की बात कही।