{"_id":"57fbc1134f1c1b112628df37","slug":"woman-wounded-bear","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू ने महिला को घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू ने महिला को घायल किया
अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रप्रयाग
Updated Mon, 10 Oct 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्त्यमुनि ब्लाक की पट्टी बच्छणस्यूं के ग्राम बणगांव मल्ला निवासी मंगला देवी (32) पत्नी गौर सिंह को भालू ने हमला कर घायल कर दिया। महिला को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
मंगला देवी सोमवार सुबह करीब छह बजे गोशाला में गई, तभी वहां छुपे भालू ने महिला पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक भालू भाग गया। स्थानीय निवासी दिनेश सिंह नेगी ने बताया कि क्षेत्र में एक माह से भालू का आतंक बना हुआ है।
विज्ञापन
तड़के अंधेरा छंटते ही भालू गांव और गोशाला के निकट धमक रहा है। विगत 30 जून को भी गांव के एक व्यक्ति को भालू ने गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उन्होंने वन विभाग से भालू से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन