फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Woman Mamand Guad wins over Mangal fair training

मांगल मेला प्रशिक्षण में महिला ममंद ग्वाड़ ने मारी बाजी

Sat, 13 Feb 2021 10:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Woman Mamand Guad wins over Mangal fair training
रुद्रप्रयाग के भणज गांव में सात दिवसीय मांगल-जागर प्रशिक्षण के समापन पर मौजूद ग्रामीण महिलाएं। - फोटो : RUDRAPRYAG
अगस्त्यमुनि ब्लॉक के क्यूंजा घाटी के ग्राम पंचायत भणज में सात दिवसीय मांगल/जागर मेला प्रशिक्षण का आयोजन किया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन मांगल प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की गई। महिला मंगल दल ग्वाड़ ने प्रथम, ममंद भणज ने द्वितीय व जय धरती मां टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

भणज गांव में मांगल/जागर प्रशिक्षण में शनिवार को बतौर मुख्य अतिथि व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वचन सिंह रावत ने कहा कि मांगल व जागर हमारी पौराणिक विरासत हैं। इनके संरक्षण व प्रचार-प्रसार के लिए हमें ग्राम स्तर पर एकजुट होकर कार्य करना होगा। गढ़वाल केंद्रीय विवि के लोक संस्कृति एवं निष्पादन केंद्र के पूर्व निदेशक प्रो. डीआर पुरोहित व उत्सव ग्रुप के संस्थापक डा. राकेश भट्ट ने मांगल व जागर परंपरा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण शिविर के मुख्य आयोजक व केदारनाथ विस के विधायक मनोज रावत ने कहा कि मांगल/जागर को पुनर्जीवित करने के लिए यह प्रयास किया गया है। इस मौके पर मांगल/जागर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें क्यूंजा घाटी समेत जिले के अन्य गांवों की 20 टीमों ने भाग लिया। विजेता टीमों के साथ ही अन्य प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। सात दिवसीय मांगल/जागर प्रशिक्षण का प्रतिदिन एक-एक घंटा मंदाकिनी की आवाज एफएम रेडियो पर भी लाइव प्रसारण किया गया। मौके पर भाजपा नेत्री शकुंतला जगवाण, सांसद प्रतिनिधि दीपा देवी, पूर्व जिपं सदस्य देवेश्वरी नेगी, केदारनाथ विस प्रभारी राकेश नेगी, जिपं सदस्य कुलदीप कंडारी, ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष विजयराणा आदि मौजूद थे। ध
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed