फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Snowfall in Kedarnath increases cold, rain also in lower areas

Rudraprayag News: केदारनाथ में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, निचले इलाकों में भी बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in Kedarnath increases cold, rain also in lower areas
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में बृहस्पतिवार को मौसम बिगड़ने के साथ बर्फबारी शुरू हो गई। इससे धाम में ठंड बढ़ गई है। वहीं, जनपद के निचले इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। जिला मुख्यालय के साथ ऊखीमठ, गुप्तकाशी, जखोली और बसुकेदार क्षेत्र में बारिश से तापमान में गिरावट आई है। केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होने हैं। ऐसे में कपाट बंद होने से पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद श्रद्धालुओं में दर्शन को लेकर उत्साह बना हुआ है। बुधवार को केदारनाथ धाम में 8376 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इसके साथ ही इस यात्रा सीजन में धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 18,53,032 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed