फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Woman injured by wild boar

महिला को जंगली सूअर ने किया घायल

Mon, 31 Jan 2022 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Woman injured by wild boar
जखोली ब्लॉक सिलगढ़ के मूसाढुंग गांव में घर के समीप खेतों में काम कर रही महिला को जंगली सूअर से घायल कर दिया। परिजनों द्वारा महिला को सीएचसी अगस्त्यमुनि में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह मुसाढुंग गांव में इंद्रादेवी (62) पत्नी स्व. हरि सिंह, अपने घर के समीप खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान झाड़ियों में छुपे जंगली सूअर ने महिला पर हमला कर दिया। जब तक महिला कुछ समझ पाती, सूअर ने उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। महिला के चिल्लाने की आवाज पर आसपास के ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे, जिस कारण जंगली सूअर भाग गया। घायल को इलाज के लिए सीएचसी अगस्त्यमुनि में भर्ती किया गया। जहां इलाज के बाद उसकी स्थिति ठीक है। सिलगढ़ विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष वीर सिंह रावत, दर्शन सिंह बिष्ट, ओपी बहुगुणा, नरेश भट्ट, यशवीर चौहान, दरम्यान जख्वाल ने बताया कि क्षेत्र में जंगली जानवर दिनों दिन बढ़ रहा है। बंदर और सूअर खेतीबाड़ी को नष्ट करने के साथ लोगों पर भी हमला कर रहे हैं, जिससे जानमाल के नुकसान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed