फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Woman arrested with 331 narcotic injections

331 नशीले इंजेक्शन के साथ युवती गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested with 331 narcotic injections
रुद्रपुर में युवती से बरामद किए गए नशे की दवाइयां व इंजेक्शन। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। अवैध नशे का कारोबार तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं रुक रहा है। पुरुषों के साथ ही अब महिलाएं भी इस कारोबार में लिप्त हो रही हैं। पुलिस ने 331 नशीले इंजेक्शन के साथ एक युवती को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवती का डेढ़ माह बाद निकाह होना है।
विज्ञापन

रविवार को कोतवाली में एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शनिवार को पुलिस ने सीओ अमित कुमार के नेतृत्व में नशे के खिलाफ चेकिंग की। इस दौरान खेड़ा कॉलोनी वार्ड नंबर पांच में शहनाज अंसारी को उसके घर के बाहर झील के पास से 331 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार युवती के कई रिश्तेदार इंजेक्शन बेचने के आरोप में जेल जा चुके हैं। उन्हीं के संपर्क में आकर वह भी नशीले इंजेक्शन बेचती थी। एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज करने के बाद युवती को जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में एसएसआई बीसी जोशी, एसआई कृष्णगोपाल मठपाल, होशियार सिंह, ललित कुमार, ममता आर्या आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed