फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Withdrawal of 2.5 crores done in 17 days from ATM in Kedarnath

केदारनाथ में एटीएम से 17 दिनों में हो चुकी ढाई करोड़ की निकासी

Mon, 23 May 2022 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Withdrawal of 2.5 crores done in 17 days from ATM in Kedarnath
केदारनाथ धाम में श्रद्धालु बैंक एटीएम का खूब लाभ उठा रहे हैं। कपाट खुलने के बाद से अभी तक एटीएम से करीब ढाई करोड़ रुपये की निकासी हो चुकी है। धाम में प्रतिदिन 25 फीसदी यात्री एटीएम का उपयोग कर रहे हैं, जिससे इसका संचालन 20 घंटे से अधिक समय तक हो रहा है।
विज्ञापन

6 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में इस बार धाम में कुछ दुकानों में यात्रियों की सुविधा के लिए गूगल व फोन पे की सुविधा भी है। साथ ही एचडीएफसी बैंक द्वारा एटीएम का संचालन किया जा रहा है, जो यात्रियों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है। पहले दिन से एटीएम से प्रतिदिन लाखों रुपये की निकासी हो रही है। बैंक अधिकारियों ने बताया कि अभी तक करीब दो करोड़ 65 लाख से अधिक धनराशि एटीएम से निकासी हो चुकी है। प्रतिदिन 35 लाख निकासी क्षमता वाले इस एटीएम ने तीन-चार मौकों पर एक दिन में 30 लाख रुपये से अधिक की निकासी भी हुई है। बैंक के रुद्रप्रयाग शाखा प्रबंधक आशीष गुरूंग और उप शाखा प्रबंधक अनिल बिष्ट ने बताया कि अभी तक पांच बार एटीएम में धनराशि भरी जा चुकी है। साथ ही धाम में दो कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

केदारनाथ में शाखा डाकघर का संचालन भी किया जा रहा है। कनेक्टिविटी के अभाव में यहां रजिस्ट्री आदि का काम हो रहा है। डाक अधीक्षक एचसी उपाध्याय ने बताया कि इसी यात्राकाल में डाकघर को कनेक्टिविटी से लिंक कर वित्तीय कामकाज भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed