{"_id":"b97c9b30d383b3726c9b55f32cdb95ad","slug":"winter-is-the-better-operating-system-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतकाल में व्यवस्थाओं का हो बेहतर संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतकाल में व्यवस्थाओं का हो बेहतर संचालन
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग
Updated Sat, 19 Dec 2015 05:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट में बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने यात्रा मार्गों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पीएमजीएसवाई, लोनिवि, एनएच निर्माण खंड और बीआरओ को सड़कें ठीक करने के निर्देश दिए। यात्रा मार्गों पर संवेदनशील स्थानों पर तैनात जेई/एई सहित मशीनों की उपलब्धता की जानकारी तीन दिन में प्रशासन को उपलब्ध कराने को भी कहा।
डीएम ने शीतकाल में भी सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य विभाग के साथ ऊर्जा निगम को नोडल अधिकारी नियुक्त कर कार्यालयों में कंट्रोल रूम स्थापित करने के लिए कहा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायत व संबंधित नगर पंचायतों को यात्रा मार्ग व कस्बों में नियमित सफाई के लिए सफाई कर्मी तैनात करने के निर्देश दिए। यात्रा मार्गों पर वाहन पार्किंग, संचार और खाद्यान्न व्यवस्था के लिए संबंधित विभागाध्यक्षों को बेहतर व्यवस्था के लिए कहा गया।
पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने कहा कि शीतकाल यात्रा को लेकर पुलिस मुस्तैद है। उन्होंने जवाड़ी बाईपास पर खतरनाक दो मोड़ों की लेवलिंग ठीक करने की बात भी कही। इस मौके पर डीएफओ राजीव धीमान, एडीएम राहुल गोयल, सीडीओ सुनील कुमार, एसडीएम सदर सीएस चौहान, एसडीएम देवमूर्ति यादव, एसडीएम उत्तम सिंह चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
8666 श्रद्धालु कर चुके दर्शन
रुद्रप्रयाग। बीकेटीसी के कार्याधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि समिति की ओर से शीतकाल की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 16 नवंबर से अब तक ओंकरारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में 8666 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।