{"_id":"577d2fdb4f1c1b9d2f7fa42a","slug":"will-be-equipped-with-features-bathing-ghats","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधाओं से लैस होंगे स्नानघाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधाओं से लैस होंगे स्नानघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Wed, 06 Jul 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग में नगर पालिका कार्यालय के नीचे मंदाकिनी नदी पर ऐसे होगा घाट।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमामि गंगे योजना के तहत रुद्रप्रयाग में नदी किनारों की रंगत बदली नजर आएगी। अलकनंदा और मंदाकिनी नदी के संगम सहित चार अन्य स्थानों पर सुविधाओं से लैस घाटों का निर्माण किया जाएगा। रुद्रप्रयाग में संगम सहित बेलणी पुल के दोनों किनारों और मंदाकिनी नदी के किनारे पर घाटों का निर्माण कर सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
इन स्थानों पर पीने के साफ पानी के साथ ही बेंच और छतरी लगाई जाएगी। महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग टायलेट व बाथरूम सहित चेंजिंग रूम का निर्माण किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से आरसीसी दीवार और रेलिंग लगाई जाएगी।
विज्ञापन
घाटों पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था के लिए 40 से अधिक सोलर लाइटें भी लगाई जाएंगी। इसके अलावा पांचों स्थानों पर साइन बोर्ड भी लगेंगे। घाटों का भावी स्वरूप कैसा होगा, वाप्कोस कंपनी द्वारा इसका डाइग्राम तैयार कर डीपीआर के साथ भेजा जा चुका है। कंपनी के इंजीनियर राहुल गौतम ने बताया कि इन कार्यों के सभी प्रस्ताव तैयार हो चुके हैं। पहले चरण में रुद्रप्रयाग सहित गौरीकुंड के तप्तकुंड को संवारा जाएगा।
विज्ञापन
आज होगा शुभारंभ
रुद्रप्रयाग में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को रुद्रप्रयाग में घाट पुनरोद्धार परियोजना का शुभारंभ होगा। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका के अध्यक्ष राकेश नौटियाल मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में वाप्कोस कंपनी, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे।