फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Who donated the land awarded

भूमि दान करने वाले किए गए सम्मानित

Tue, 16 Feb 2016 08:42 PM IST
रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग Updated Tue, 16 Feb 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
ग्राम पंचायत सारी और उषाड़ा में हुए कार्यक्रम में पूर्व विधायक ने कहा कि सरकार व संस्थाएं गांवों के विकास के लिए योजनाएं बनाते हैं, उन्हें धरातल लाने में सबसे बड़ी भूमिका भूमिदान करने वालों की होती है। उन्होंने ग्रामीणों से पेयजल योजनाओं की नियमित देखरेख का आह्वान भी किया। इस मौके पर इंडियन सोशल क्लब ओमान के कोषाध्यक्ष जीएस नेगी ने कहा कि ओमान में रह रहे भारतीय मूल के लोगों के वित्तीय सहयोग से हिमोत्थान सोसायटी द्वारा आपदा के बाद चयनित जरूरतमंद स्थानों पर योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है।


सोसायटी की अधिशासी निदेशक डा. मालविका चौहान ने बताया  कि सारी गांव में 10 हजार लीटर और उषाड़ा में 7.5 हजार लीटर क्षमता के स्टोर टैंकों के साथ स्टैंड पोस्ट बनाए गए हैं। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मीना पुंडीर, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी उमेश बहुगुणा, ग्राम प्रधान घनश्याम लाल, लखमा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जसवीर नेगी, महिला मंगल दल अध्यक्ष मनोरमा देवी, दिलवर सिंह नेगी, प्रदीप बजवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed