फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Welcome to Mother Quranika Vanyath Yatra

मां क्वांरिका की वन्याथ यात्रा का हुआ स्वागत

Sun, 14 Feb 2021 07:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
Welcome to Mother Quranika Vanyath Yatra
अगस्त्यमुनि ब्लॉक के छहज्यूला क्षेत्र की आराध्य मां क्वांरिका देवी की वन्याथ यात्रा कोठगी गांव होते हुए रात्रि प्रवास के लिए छिनका पहुंची। जहां पर भक्तों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ यात्रा का स्वागत किया। गांव में रात्रि जागरण किया गया, जिसमें महिला व युवक मंगल दलों ने कीर्तन-भजन की प्रस्तुतियां दी गई।
विज्ञापन

रविवार सुबह तल्लानागपुर के ग्राम पंचायत कोठगी के भटवाड़ी गांव में आराध्य मां भगवती की विशेष पूजा-अर्चना की गई। पुजारी ने आराध्य का श्रृंगार करते हुए भोग लगाया व आरती उतारी। इस मौके पर पूरा क्षेत्र माता के जयकारों से गूंज उठा। यहां से आराध्य की वन्याथ कोठगी गांव में पहुंची। जहां पर ग्रामीणों ने फूल व अक्षत से देवी का स्वागत किया। देर शाम को क्वांरिका देवी की वन्यथा रात्रि प्रवास के लिए छिनका गांव पहुंची। पंचायत चौक में ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊं से यात्रा का स्वागत किया। सोमवार को छिनका से प्रस्थान करते हुए वन्याथ सिंदरवाणी, इशाला, जगतोली आदि गांवों का भ्रमण करेगी। मां की वन्याथ यात्रा आगामी 23 अप्रैल को अपने मूल मंदिर भटवाड़ी में संपन्न होगी। इस अवसर पर वन्याथ समिति के अध्यक्ष केएस कुंवर, उपाध्यक्ष वीरपाल सिंह नेगी, सतेंद्र भंडारी, धीर सिंह, केएन भट्ट, यूएस कुंवर, बीरपाल सिंह, मेहरवान सिंह आदि मोजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed