फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Water line shabby, people bother to water

पेयजल लाइन जर्जर, लोग पानी के लिए परेशान

Fri, 18 Mar 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Fri, 18 Mar 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
तिलवाड़ा। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर जिला मुख्यालय से करीब नौ  किमी की दूर तिलवाड़ा में भारी पेयजल संकट बना हुआ है। लोग मंदाकिनी नदी से पानी ढोकर अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन


दो दशक पुरानी रामपुर-तिलवाड़ा योजना देखरेख के अभाव में जर्जर हो रही है। योजना पर पर्याप्त पानी होने के बावजूद सप्लाई पूरी नहीं हो पाने से  तिलवाड़ा व सुमाड़ी की करीब छह हजार आबादी को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। दूसरी तरफ वर्ष 2007-08 में स्वीकृत लस्तर-सुमाड़ी-तिलवाड़ा पेयजल योजना पर छह करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने के बाद भी निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। यही नहीं, तल्ला नागपुर पेयजल योजना से भी तिलवाड़ा के लिए पानी की व्यवस्था नहीं होने से जनता भारी पेयजल संकट से जूझ रही है। ग्रामीण राजेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह आदि का कहना है कि विभागीय लापरवाही और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से लोग बूंद-बूंद पानी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह मुख्य बाजार में बिजली के पोल ढहने के बाद से मंदाकिनी नदी से कस्बे को पेयजल सप्लाई करने वाली लिफ्ट पपिंग योजना भी बंद पड़ी है, जिससे हालात गंभीर हो गए हैं। बावजूद इसके ऊर्जा निगम और जलनिगम समस्या के निस्तारण के लिए कोई प्रयास करते नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




तिलवाड़ा के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए लस्तर-सुमाड़ी-पेयजल योजना विवाद के कारण सुमाड़ी तक ही बन पाई है। 99 लाख की इस योजना पर 93 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। विवाद निस्तारण के प्रयास किए जा रहे हैं। - एसके बरनवाल, ईई जलनिगम रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed