फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Villagers sit on hunger strike for road and bridge

Rudraprayag News: सड़क और पुल के लिए आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीण

Mon, 02 Mar 2026 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 02 Mar 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Villagers sit on hunger strike for road and bridge
कहा-कई बार समस्याएं उठाई लेकिन मिला सिर्फ आश्वासन
विज्ञापन

जिलाधिकारी को भेजा मांगों का ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। सड़क निर्माण, नदी पर पुल निर्माण समेत कई लंबित मांगों के लिए ग्राम बड़ेथ, तालजामण, डुंगर, भटवाड़ी, जोला और पातियूं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीण बसुकेदार में सोमवार को आमरण अनशन पर बैठ गए। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन भी भेजा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता आंदोलन जारी रहेगा।

ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में भी कई बार समस्याएं उठाई गईं लेकिन केवल आश्वासन मिला। धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ। कहा कि बीते वर्ष 28–-29 अगस्त की आपदा के बाद से अब तक पुनर्निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। ग्राम बड़ेथ के बुगला तोक में प्रस्तावित मिनी स्टेडियम निर्माण लंबित है। बड़ेथ से भटवाड़ी सड़क का सर्वे होने के बावजूद कार्य शुरू नहीं हुआ। इसके अलावा बड़ेथ-जोला-उछोला मार्ग की घोषणा के बाद भी निर्माण शुरू नहीं हुआ। बष्टी से वेबनगर होते हुए डुंगर तक सड़क निर्माण, चंदन गंगा नदी पर पुल निर्माण और छेनागाड़ बाजार के पुनर्निर्माण की मांग भी शामिल है। अनशनकारियों ने क्षेत्र में नेटवर्क और बैंकिंग सुविधा की समस्या को भी प्रमुख मुद्दा बताया। आमरण अनशन पर शिवानंद नौटियाल (पूर्व प्रधान तालजामण), दीनानाथ (ग्राम प्रधान तालजामण), दीपा देवी (ग्राम प्रधान जोला) और सामाजिक कार्यकर्ता रामचंद्र पंवार सहित अन्य लोग बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed