फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Villagers raised questions on the quality of Allweather Road

ग्रामीणों ने ऑलवेदर रोड की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

Mon, 16 Aug 2021 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Villagers raised questions on the quality of Allweather Road
चारधाम विकास परियोजना के तहत निर्माणाधीन रुद्रप्रयाग-सगौरीकुंड हाईवे पर गुप्तकाशी से सोनप्रयाग के बीच किए गए घटिया कार्य की जांच की मांग को लेकर शेरसी व मैखंडा के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने शासन-प्रशासन व एनएच पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

पूर्व जिपं सदस्य राजाराम सेमवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पूर्वाह्न 11 बजे शेरसी में हाईवे पर प्रदर्शन कर धरना दिया। उनका कहना था कि आंदोलन के डेढ़ माह बीतने के बाद भी शासन, प्रशासन उनकी सुध नहीं ले रहा है। साथ ही एनएच के आला अधिकारी भी मौन साधे हुए हैं। आंदोलनकारी ग्रामीणों का कहना था कि आठ माह पूर्व ग्राम व वन पंचायत की बिना अनुमति के ऑलवेदर रोड परियोजना की कार्यदायी संस्था ने गांव की परिसंपत्तियों को व्यापक नुकसान पहुंचाया है। आठ माह बीत जाने के बाद भी क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत नहीं हो पाई है। प्रशासन को अवगत कराने के बाद एसडीएम द्वारा खानापूर्ति के तौर पर मौके का निरीक्षण किया गया लेकिन क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत अब तक नहीं हो पाई है। उन्होंने प्रभावितों को मुआवजा देने समेत अन्य मांगों पर कार्रवाई होने तक आंदोलनरत रहने की बात कही है। इस मौके पर ज्ञान सिंह रावत, सुमित अग्रवाल, सुरेंद्र लाल, गबरू लाल, बीरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, धर्म सिंह, रमेश लाल, कुंवर लाल, प्रेम अग्रवाल, जसपाल, अमन सिंह, लक्ष्मण सिंह, प्रताप लाल समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed