फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Villagers' protest continues

ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन जारी

Thu, 16 Sep 2021 10:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Villagers' protest continues
ऑलवेदर रोड परियोजना में घटिया कार्य की जांच को लेकर शेरसी में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : RUDRAPRYAG
ऑलवेदर रोड परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर घटिया कार्य की जांच की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन 80वें दिन भी रहा। उन्होंने एनएच व शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषी अधिकारियों व ठेकेदार को बचाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि शासन, प्रशासन व एनएच द्वारा निरंतर उपेक्षा की जा रही है। अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के बाद भी अभी तक ऑलवेदर रोड परियोजना के घटिया कार्य की जांच नहीं हो पाई है। एनएच व कार्यदायी कंपनी द्वारा बिना अनुमति के ग्रामीणों की परिसंपत्तियों को क्षति पहुंचाई गई, लेकिन प्रभावितों को मुआवजा नहीं मिल पाया है। इस मौके पर पूर्व जिपं सदस्य राजाराम सेमवाल, बीरेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, सुमित अग्रवाल, प्रेम लाल अग्रवाल, जयपाल, पीतांबर दत्त, इंद्रलाल, कुलवीर पंवार, जसपाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed