फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Villagers protest against opening of mining lease in Shantipuri, work stopped

शांतिपुरी में खनन पट्टा खोलने का ग्रामीणों ने किया विरोध, काम बंद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
Villagers protest against opening of mining lease in Shantipuri, work stopped
शांतिपुरी में निजी खनन पट्टे का विरोध करते ग्रामीणों को समझाते पुलिसकर्मी - फोटो : AMAR UJALA
रुद्रपुर। जिला प्रशासन की अनुमति के बाद शांतिपुरी नंबर तीन में खुले खनन पट्टे के विरोध में ग्रामीण सड़क पर उतर आए। उन्होंने पट्टे में काम करने आने वाले श्रमिकों से कोरोना फैलने की आशंका जताई। सूचना मिलने पर गांव पहुंचे पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की, मगर ग्रामीण अड़े रहे। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद पट्टे पर काम बंद कर वाहन खड़े वाहनों को भी निकाल दिया गया। जानकारी के अनुसार प्रशासन की अनुमति के बाद शांतिपुरी नंबर तीन और चार में निजी खनन पट्टों का संचालन शुरू हो गया। शुक्रवार की सुबह नंबर तीन में चल रहे पट्टे के विरोध में ग्रामीण सड़क पर उतर आए। उन्होंने कहा कि पट्टे में काम करने के लिए बाहर से श्रमिकों को लाया जा रहा है। डंपर और ट्रक चालक भी बाहर के है। बाहरी लोगों के आने से गांव में कोरोना फैल सकता है। लॉकडाउन में ग्रामीण घरों में है और श्रमिक गांव में घूम रहे है। मामला बढ़ने पर पंतनगर थाने से पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन ग्रामीण बिना पट्टा बंद किये घर जाने को राजी नहीं हुए। इसके बाद पट्टे में काम बंद कर दिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि नंबर चार में भी चल रहे पट्टे को बंद कराया जाएगा। इसको लेकर हस्ताक्षर अभियान भी गांव में चलेगा। महिला समूह की अध्यक्ष दीपा जोशी ने मांग की है कि सरकार निजी खनन पट्टे को कोरोना की रोकथाम तक बंद रखने का आदेश जारी करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed