शांतिपुरी। कोरोना वायरस को लेकर जानकारी देने के लिए शांतिपुरी नंबर दो में किच्छा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिकेत कांडपाल ने घर-घर जाकर लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर सावधानियां बरतें। कहा कि बार-बार हाथ धोएं।
अगर किसी को खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत है तो वह मुंह पर मास्क पहने और इलाज कराए। जहां पर अधिक भीड़ हो, वहां जाने से परहेज करें।
कोरोना वायरस के कीटाणु सांस और खांसी के कारण हवा के साथ शरीर के अंदर चले जाते हैं और उसके बाद व्यक्ति इस गंभीर बीमारी की चपेट में आ जाता है। उन्होंने ग्रामीणों को होली की शुभकामनाएं देने के साथ ही हर्बल रंगों का इस्तेमाल करने की अपील की। वहां विशन सिंह कोरंगा, मनदीप भुल्लर आदि मौजूद रहे।