फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Villagers and students troubled by power cut

Rudraprayag News: विद्युत कटौती से ग्रामीण व छात्र-छात्राएं परेशान

Mon, 05 Feb 2024 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
Villagers and students troubled by power cut
ऊखीमठ। विकासखंड के तुंगनाथ घाटी में हो रही अघोषित विद्युत कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव छात्र-छात्राओं पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत मक्कू के प्रधान विजयपाल नेगी ने बताया कि जनपद के कई क्षेत्रों में पिछले वर्षों की अपेक्षा ज्यादा विद्युत कटौती की जा रही है। बोर्ड परीक्षाएं निकट आ गई हैं। विद्युत कटौती का सबसे बुरा असर विद्यार्थियों के पठन-पाठन पर पड़ रहा है। लगातार हो रही विद्युत कटौती से विद्युत पर निर्भर व्यवसाय पर भी प्रभावित हो रहा है। सीएससी केंद्रों पर भी जरूरी प्रमाणपत्र, बैंक में होने वाले जरूरी कार्य आदि प्रभावित हो रहे हैं। अघोषित विद्युत कटौती से जनपद रुद्रप्रयाग की तुंगनाथ घाटी सहित अनेक जगह सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है। उन्होंने उर्जा निगम से अघोषित बिजली कटौती कम करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed