फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Villagers and company personnel scuffles

ग्रामीणों और कंपनी कर्मियों में धक्का-मुक्की

Fri, 12 Feb 2016 08:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गुप्तकाशी/फाटा
अमर उजाला ब्यूरो गुप्तकाशी/फाटा Updated Fri, 12 Feb 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

बडासू के प्रधान मोहन सिंह रावत व सामाजिक कार्यकर्ता आशीष गैरोला ने बताया कि शुक्रवार को बडासू की कुछ महिलाएं व ग्रामीण गबनीगाड़ में लैंको कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी। इसी दौरान कंपनी के कुछ कर्मचारियों के साथ प्रदर्शनकारियों की कहासुनी व धक्का-मुक्की हो गई। इसके चलते शकुंतला देवी व प्रेमा देवी तथा गौरव घायल हो गया। उन्हें उपचार के लिए पहले फाटा और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। पूर्व में भी कंपनी प्रबंधन को समस्या के संबंध में अवगत कराया गया, लेकिन ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि समस्याएं हल होने तक निर्माण बंद रखा जाएगा। प्रदर्शनकारियों में सुनीता देवी, इंद्रा देवी, मधु देवी, प्रमिला देवी सहित कई महिलाएं शामिल थी।


इधर, लैंको कंपनी के प्रबंधक (जनसंपर्क) राजेश रॉय ने बताया कि क्षतिपूर्ति संबंधी चेक तहसील कार्यालय में दिए जा चुके हैं। सोमवार से इसका वितरण होगा। इस संबंध में ग्रामीणों को अवगत कराने के बाद भी बिना सूचना के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर काम बंद करवाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed