फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Vehicle driver is charging 40 rupees for 10 km

वाहन चालक 10 किमी का वसूल रहे 40 रुपये किराया

Mon, 05 Aug 2019 06:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
Vehicle driver is charging 40 rupees for 10 km
कालीमठ घाटी के ग्रामीणों ने वाहन चालकों पर गुप्तकाशी-कालीमठ मोटर मार्ग पर तय किराया से अधिक वसूलने का आरोप लगाया है। कहना है कि मनमाने किराए के विरुद्ध कहने पर चालकों द्वारा आए दिन ग्रामीणों के साथ अभद्रता की जा रही है। उन्होंने प्रशासन व विभाग से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है, कि गुप्तकाशी से कालीमठ की दूरी सिर्फ दस किमी है, लेकिन वाहन चालकों द्वारा इस दूरी के 40 रुपये किराया लिया जा रहा है। जबकि परिवहन निगम द्वारा किराया 26 रुपये तय कर रखा है, लेकिन वाहन चालकों द्वारा मनमर्जी का किराया वसूला जा रहा है। एक पीड़ित ने बताया कि उसके द्वारा जब अधिक किराया लेने का विरोध किया गया तो वाहन स्वामी/चालक उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट को तैयार हो गए। पुलिस में शिकायत के बाद भी चालक द्वारा माफी मांगने के बजाय अपशब्द कहे गए। वाहन चालकों की मनमानी से सिद्धपीठ कालीमठ आने वाले श्रद्धालुओं के साथ क्षेत्रीय जनता को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने एआरटीओ को प्रार्थना पत्र देकर तय किराया से अधिक वसूलने वाले चालकों का लाइसेंस रद्द करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed